वराहमिहिर - ज्योतिष शास्त्र के जनक
परिचय - अवन्ति(उज्जयिनी) के 6ठी शताब्दी(505-587 ई.) के प्रख्यात खगोलज्ञ व ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड ज्ञाता वराहमिहिर राजा चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबारी नवरत्नों में शामिल थे। वराह मिहिर का जन्म उज्जैन के समीप 'कपिथा गाँव' में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता आदित्यदास सूर्य के उपासक थे। उन्होंने मिहिर को (मिहिर का अर्थ सूर्य) भविष्य शास्त्र पढ़ाया था। अनुश्रुति है कि मिहिर ने राजा विक्रमादित्य के पुत्र की मृत्यु 18 वर्ष की आयु में होगी, यह भविष्यवाणी की थी। हर प्रकार की सावधानी रखने के बाद भी मिहिर द्वारा बताये गये अनुसार ही 18 वे वर्ष में एक वराह के हाथों राजकुमार की मृत्यु हो गयी। राजा ने मिहिर को बुला कर कहा, 'मैं हारा, आप जीते'। मिहिर ने नम्रता से उत्तर दिया, 'महाराज, वास्तव में मैं तो नहीं 'खगोल शास्त्र' के 'भविष्य शास्त्र' का विज्ञान जीता है'। महाराज उन्हें 'वराह' की उपाधि प्रदान की और उसी दिन से मिहिर वराह मिहिर के नाम से जाने जाने लगे। उन्होंने ज्योतिष व खगोलशास्त्र पर कई ग्रंथ लिखे :-पंचसिद्धान्ति...