ई - गवर्नेंस :- प्रशासन का उभरता आयाम
ई - गवर्नेंस :- सरकारी विभागों, तंत्रों व क्रिया कलापों में सूचना व संचार प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर जन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना ही 'ई-गवर्नेंस' कहलाता है। घटक - लोग प्रक्रिया प्रौद्योगिकी संसाधन ई-गवर्नेन्स के प्रकार :- G2G यानी सरकार से सरकार(सरकारी विभागों, तंत्रों के बीच संवाद, सूचना प्रेषण, बजट, नीति निर्माण आदि दैनिक कार्य) G2C यानी सरकार से नागरिक(ऑनलाइन बिल भुगतान, बुकिंग, आवेदन, ऑनलाइन सरकारी सेवा प्रदाय) G2B यानी सरकार से व्यापार(ऑनलाइन पंजीकरण, ऑनलाइन कर संदाय, ई टेंडरिंग, ई ऑक्शन, आदि) G2E यानी सरकार से कर्मचारी(सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह, उपस्थिति, पेंशन, बीमा आदि) ई गवर्नेन्स के उदाहरण - 1. सरकारी बैंकों का कम्प्यूटरीकरण व ऑनलाइन बैंकिंग। 2. ऑनलाइन लाभ हस्तांतरण (DBT)। 3. डिजिटल प्रमाण पत्र (मूल निवास, जाति, जन्म मृत्यु आदि) 4. ऑनलाइन नागरिक डेटा संग्रह व उपयोग (आधार कार्ड)। 5. राजस्थान संपर्क - ऑनलाइन शिकायत निवारण तंत्र। 6. ई ...