भाटी व यादव राजवंश का इतिहास
भाटी वंश:-
1155 में भाटी रावल जैसल सिंह ने जैसलमेर के सोनारगढ का निर्माण करवा कर जैसलमेर को अपनी राजधानी बनाया। 1570 के नागौर दरबार में जैसलमेर के हरराय भाटी ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर मुगलों से वैवाहिक संबंध स्थापित किये। 1818 में यहां के शासक मूलराज द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ संधि की।
यादव वंश -
करौली (प्राचीन नाम गोपालपाल) में यादव वंश के साम्राज्य की स्थापना विजयपाल यादव ने 1040 में की। इसका उल्लेख नल्ल सिंह कृत ’विजयपाल रासौ’ से मिलता है। विजयपाल के वंशज तिमनपाल ने तिमनगढ का निर्माण करवाया। अर्जुनपाल ने करौली नगर बसाया, जबकि धर्मपाल ने उसे अपनी राजधानी बनाया। 15 नवम्बर 1817 में करौली के हरवक्षपाल सिंह ने सर्वप्रथम अंगेज सरकार से संधि की।
Comments
Post a Comment