भारत की परमाणु नीति

परिचय-
भारत एक परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र है।जिसका प्रदर्शन वह 1974 व 1998 में दे चुका है।परंतु भारत की परमाणु नीति "No-First-Use" की अपनाई है।प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में इस नीति के 3 प्रमुख बिंदु बतलाये:-
1. भारत कभी भी किसी गैर परमाणु सम्पन्न राज्य पर न तो परमाणू हमले की धमकी देगा व न ही उसके विरुद्ध इसका प्रयोग ही करेगा।
2. यदि कोई भारत के खिलाफ भयंकर जनसंहारक अस्त्रों(Chemical - Bio Weapons) का प्रयोग करेगा, तो फिर भारत भी असीमित ताकत के साथ उसके खिलाफ बड़ा आण्विक अभियान करेगा।
3. भारत किसी भी राष्ट्र पर पहले परमाणु हमला नहीं करेगा।


पक्ष में तर्क-
- यह भारत की उदार व उत्तरदायित्वपूर्ण परमाणु नीति का परिचायक है।
- भारत की परमाणु नीति सुरक्षार्थ है, न कि आक्रमनार्थ।

विपक्ष में तर्क-
- NFU के कारण किसी परमाणु राष्ट्र द्वारा पहले हमला कर देने पर भारत के पास पलटवार के लिए बहुत कम समय रहता है।
- अगर पहला हमला ही अति भीषण हो तो दूसरे मौके की संभावना नगण्य रह जाती है।




न्यूनतम निवारण क्षमता(Minimum Deterrence)-
इसका तातपर्य है कि भारत द्वारा परमाणु हथियारों का वह न्यूनतम स्तर ही रखा जाएगा, जो किसी अन्य राष्ट्र (विशेषकर परमाणु शक्ति सम्पन्न) द्वारा संभावित हमले को रोक पाने में सक्षम हो।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के लोक संत व सम्प्रदाय

भारत में मानसिक स्वास्थ्य

भारत मे चुनाव सुधार