लोकटक झील - तैरता हुआ नेशनल पार्क
लोकटक झील:-
यहां देश के पूर्वोत्तर हिस्से की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है. इस झील का नाम है लोकतक। इस झील की खास बात यह है कि यहां दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क(World's only floating National park) है।
मणिपुर राज्य की एक झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है। झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप "केयबुल लामजाओ" कहलाता है और इसका क्षेत्रफल ४० वर्ग किमी है। यह 'संगइ हिरण' का अंतिम घर है जो एक विलुप्तप्राय जाति है। संगाई हिरण मणिपुर के राज्य पशु भी है। इस झील में द्वीपों पर 'केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान' के नाम से भारत सरकार ने एक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है और यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
Comments
Post a Comment