राजस्थान की प्रमुख जनजातियां
राजस्थान की प्रमुख जनजातियां मीणा जनजाति:- राजस्थान में आदिवासी जनसंख्या की दृष्टि से मीणा जाति का प्रथम स्थान है। यह राजस्थान के सभी क्षेत्रों में पाई जाती है। ये मुख्यतया जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, अलवर, टोंक, भरतपुर और उदयपुर जिलों में निवास करती है। राज्य की जनजातियों में सबसे संपन्न तथा शिक्षित मीणा जनजाति ही है। मीणा समुदाय का मानना है कि इनकी उत्पत्ति मत्स्यावतार जो भगवान विष्णु के प्रथम अवतार है, से हुई मानी जाती है। वर्तमान का प्रचलित शब्द मीना, मीणा, मूलतः संस्कृत भाषा के मीन शब्द का ...