एम एस स्वामीनाथन - हरित क्रांति का जनक

1925 में तमिलनाडु में जन्में एम एस स्वामीनाथन भारत के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक हैं, जिन्हें भारत की 'हरित क्रांति का जनक' कहा जाता है ।उन्होंने 1966 में मेंक्सिको के बीजों को पंजाब के साथ मिश्रित करके उच्च उत्पादकता वाले गेेहू संकर बीज विकसित किए। 


                     भारत लाखों गाँवों का देश है और यहाँ की अधिकांश जनता कृषि के साथ जुड़ी हुई है। इसके बावजूद अनेक वर्षों तक यहाँ कृषि से सम्बंधित जनता भी भुखमरी के कगार पर अपना जीवन बिताती रही। कई अकाल भी पड़ चुके थे। भारत के सम्बंध में यह भावना बन चुकी थी कि कृषि से जुड़े होने के बावजूद भारत के लिए भुखमरी से निजात पाना कठिन है। इसका कारण यही था कि भारत में कृषि के सदियों से चले आ रहे उपकरण और बीजों का प्रयोग होता रहा था। फसलों की उन्नति के लिए बीजों में सुधार की ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया था।

          एम. एस. स्वामीनाथन ही वे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने सबसे पहले गेहूँ की एक बेहतरीन किस्म को पहचाना और स्वीकार किया। इस कार्य के द्वारा भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता था। यह मैक्सिकन गेहूँ की एक किस्म थी, जिसे स्वामीनाथन ने भारतीय खाद्यान्न की कमी दूर करने के लिए सबसे पहले अपनाने के लिए स्वीकार किया। इसके कारण भारत के गेहूँ उत्पादन में भारी वृद्धि हुई। इसलिए स्वामीनाथन को "भारत में हरित क्रांति का अगुआ" माना जाता है। स्वामीनाथन के प्रयत्नों का परिणाम यह है कि अब अपनी पूर्ति के बाद खाद्यान्नों का निर्यात भी किया है और निरंतर उसके उत्पादन में वृद्धि भी हो रही है।

          अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने एम. एस. स्वामीनाथन को 'पद्मश्री' (1967), 'पद्मभूषण' (1972) और 'पद्मविभूषण' (1989) से सम्मानित किया था।इन्हें 1971 में रैमन मैग्सेसे व 1987 में विश्व खाद्य पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

         हरित क्रांति' कार्यक्रम के तहत ज़्यादा उपज देने वाले गेहूं और चावल के बीज ग़रीब किसानों के खेतों में लगाए गए थे। इस क्रांति ने भारत को दुनिया में खाद्यान्न की सर्वाधिक कमी वाले देश के कलंक से उबारकर 25 वर्ष से कम समय में आत्मनिर्भर बना दिया था। उस समय से भारत के कृषि पुनर्जागरण ने स्वामीनाथन को 'कृषि क्रांति आंदोलन' के वैज्ञानिक नेता के रूप में ख्याति दिलाई।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के लोक संत व सम्प्रदाय

राज्यसभा की प्रासंगिकता

भारत में मानसिक स्वास्थ्य