इतिहास जानने के स्त्रोत:- साहित्यिक स्त्रोत
◆◆इतिहास जानने के स्त्रोत◆◆
साहित्यिक स्त्रोत:-
राजस्थान के इतिहास की जानकारी के संदर्भ में उपलब्ध साहित्यिक स्त्रोतों को निम्न भागों में बांटा जा सकता है-
क. संस्कृत साहित्य :-
★ हम्मीर महाकाव्य - नयनचंद सूरि।
★ अजितोदय - जगजीवन भट्ट (जोधपुर नरेश अजीतसिंह के दरबारी)।
★ अमरकाव्य वंशावली - रणछोड़ भट्ट (बप्पा रावल से राजसिंह तक)।
★ राजविनोद - सदाशिव (बीकानेर नरेश कल्याणमल के आश्रित)।
★ एकलिंग महात्म्य - कुंभा व कान्हा व्यास ।
★ राजवल्लभ - मण्डन मिश्र।
★ नृत्य राजकोष - कुम्भा।
★ पृथ्वीराज विजय - जयानक।
★ अमरसार - पं.जीवाधार ।
ख. राजस्थानी साहित्य :-
★ मुण्डीयार री ख्यात (मारवाड़ के राठौड़ों की ख्यात) -मुंडियार ग्राम के चारण (मुण्डीयार - नागौर)।
★ नैणसी री ख्यात - मुहणोत नैणसी(जसवंत सिंह के दरबारी )।
★ मारवाड़ रा परगना री विगत - मुहणोत नैणसी।
★ बांकीदास री ख्यात - बांकीदास (जोधपुर दरबार मे कवि)।
★ आयो इंगरेज मुलक रै उपर - बांकीदास आशिया।
★ दयालदास री ख्यात -दयालदास(बीकानेर के रतनसिंह के दरबारी)।
★ अचलदास खींची री वचनिका - शिवदास गाडण (गागरोण नरेशों का वर्णन)।
★ रावरतन महेश दासोत री वचनिका - खिडिया जग्गा- (’धर्मत युद्ध’ का विवरण)।
★ राजविलास - कवि मान (महाराणा राजसिंह के दरबारी)।
★ कान्हडदे प्रबंध - पद्मनाभ।
★ सूरज प्रकाश - करणीदान (जोधपुर के राठौड़ों का इतिहास)।
★ राजरूपक - वीरभाण रत्नू ( अभयसिंह के दरबारी)।
★ गुणरूपक - केशवदास गाडण।
★ हम्मीर हठ - चंद्रशेखर।
★ हम्मीर रासो - जोधराज (सांरगधर)।
★ बीसलदेव रासो - नरपति नाल्ह।
★ खुमाण रासो - दलपत विजय (महाराणा खुमाण से राजसिंह)।
★ विजयपाल रासो - नल्ल सिंह (यादव वंशी करौली नरेेेश विजयपाल)।
★ पृथ्वीराज रासो - चंदवरदाई।
★ ढोला मारू रा दूहा - कवि कल्लोल ।
★ ढोला मारू री चौपाई - कुशललाभ।
★ हाला झाला री कुण्डलियां - ईसरदास बारहठ।
★ बेलि क्रिसन रूक्मिणी री - पृथ्वीराज राठौड़।
★ विरूद्ध छिहतरी,किरतार बावनी - कवि दुरसा आढ़ा।
★ सतसई - बिहारी (मिर्जा राजा जयसिंह का दरबारी)।
★ राणो रासो - दयाराम (राणा कुंभा, उदयसिंह, प्रताप, अमरसिंह संबंधी इतिहास)।
★ राजिया रा सोरठा - कृपाराम खिड़िया (नीति के दोहे)।
★ संगत रासो - गिरधर आसियां।
ग. आधुनिक ग्रंथ -
★ वंश भास्कर, वीर सतसई, सती रासो - सूर्यमल्ल मिश्रण।
★ चेतावनी रा चूंग्टया - केसरी सिंह बारहठ।
★ वीर विनोद - कविराजा श्यामलदास।
★ पदमावत - मलिक मोहम्मद जायसी।
★ पाथल व पीथल, धरती धोरां री, मींझर, लीलटास - कन्हैयालाल सेठिया।
★ पगफेरो - मणि मधुकर।
★ मुर्दो का टीला, कब तक पुकारूँ, घरौंदा, आखिरी आवाज - रांगेय राघव ।
★ राव जैतसी रो छन्द - सूजाजी बिठू।
★ बातां री फुलवारी, दुविधा - विजयदान देथा।
★ कुवलयमाला - उधोतन सूरि।
★ एनल्स, पश्चिम भारत की यात्रा - कर्नल टॉड।
★ लव स्टोरी ऑफ राजस्थान - लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत।
घ. फ़ारसी ग्रंथ:-
★ताज उल-मासिर - हसन निजामी।
★तबकाते तासिरी - मिनहाज सिराज।
★खजाइन उल-फुतुह - अमीर खुसरौ।
★ तारीजे फिरोजशाही - जियाउद्दीन बरनी।
★तुजुके बाबरी (तुर्की) - बाबर।
★हुमायूंनामा - गुलबदन बेगम।
★तजकिरात उल वाकियात - जौहर आफताबची।
★अकबरनामा - अबुल फजल।
★ आइने अकबरी - अबुल फजल।
★ मुन्तखब उत तवारीख - अब्दुल कादिर बदायूंनी।
★ तारीखे शेरशाही - अब्बास खां सरवानी।
★मखजन-ए-अफगानी - नियामतुल्ला।
★ तुजुके जहांगीरी - जहांगीर।
★ बादशाहनामा - अब्दुल हमीद लाहोरी।
★ वाकया ए राजपूताना - मुंशी ज्वाला सहाय।
★ तारीख ए राजस्थान - कालीराम कायस्थ।
★तारीख तुहुफ ए राजस्थान - अब्दुल्ला फरहती।
च. संगीत ग्रंथ
★ रागमाला, रागमंजरी - पुण्डरीक विट्टल।
★ संगीत राज, संगीत मीमांसा, रसिक प्रिया, सूड प्रबंध - कुंभा।
★ राग रत्नाकर - राधाकृष्ण।
★ राधा गोविंद संगीत सार - ब्रजपाल भट्ट।
★ संगीत रागकल्पद्रुम - कृष्णानंद व्यास।
★ अनूप संगीत विलास - पं. भावभट्ट।
★ ब्रजनिधि ग्रंथावली - सवाई प्रताप सिंह ।
★ नाट्य शास्त्र - भरतमुनि।
★ गीत गोविंद - जयदेव।
★ संगीत रत्नाकर - सारंगदेव।
★ स्वर सागर - चांद खां।
Comments
Post a Comment